कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, दर्जनों पहलवानों ने लिया भाग

DNB Bharat

समस्तीपुर जिला के मथुरापुर घाट गंडक पुल के पास हुआ आयोजन, सांसद प्रिंस राज ने किया कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन।

डीएनबी भारत 

समस्तीपुर के मथुरापुर घाट गंडक पुल के नीचे स्वर्गीय शिवजी प्रधान के 18 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर योगेंद्र प्रधान एवं महेंद्र प्रधान के नेतृत्व में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उदघाटन सांसद प्रिंस राज, मीडिया प्रभारी उमा शंकर मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

- Sponsored Ads-

इस दौरान सबों ने सर्वप्रथम स्व शिवजी प्रधान के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष डॉ भूपेंद्र प्रसाद यादव ने किया। बताया जाता है की आज ही के दिन यानी 19 अक्टूबर 2005 को शिव जी प्रधान का निधन हो गया था।

उन्हीं की याद में आज कुश्ती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्व शिव जी प्रधान के पुत्र महेंद्र प्रधान ने बताया की प्रत्येक वर्ष मैं अपने पिता का पुण्यतिथि मनाते आ रहा हूं और आगे भी मनाता रहूंगा। ज्ञात हो की इस मौके पर समस्तीपुर जिले के विभिन्न स्थानों के पहलवानों ने इस कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article