तेज हवा के साथ बारिश से मौसम हुआ सुहाना,जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क
उमस भरी गर्मी के साथ भारी गर्मी से छटपटाते जन जीवन और बिजली की आंख मिचौली अटखेलियों के बीच जहां मनुष्य को क्या पशु पंछियां भी छटपटा रहें थे। वहीं शनिवार को वीरपुर प्रखंड क्षेत्र में लगभग 11 बजे से तेज आंधी और बारिश ने लोगों को भारी उमस से राहत तो दी लेकिन कहीं,कहीं तेज आंधी से रास्ते और रोड किनारे लगे पेड़ पौधे भी गिर गये।

जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।इसी करी में वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नं 1 बरैयपुरा मुसहरी जाने आने के मार्ग समेत कई अन्य जगहों पर बिजली के पोल और तार पर पेड़ गिर जाने से विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गया है। इस संबंध में मुखिया त्रिपुरारी सिंह उर्फ भेंटरु ने बताया कि संबंधित समस्या को लेकर विधुत विभाग को सूचना दी गई है।

- Sponsored Ads-

बेगुसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article