शक्तिपीठ लखनपुर मेला के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित

DNB Bharat

तेयाय थानाध्यक्ष की उपस्थिति में लखनपुर मंदिर परिसर में हुआ शांति समिति की बैठक।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तेयाय ओपी स्थित शक्तिपीठ लखनपुर दुर्गा मंदिर में पुजा के दौरान होने वाली मेला में विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु मंदिर परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक तेयाय ओपी प्रभारी चन्द्रकांत कुमार की अध्यक्षता में की गई।

- Sponsored Ads-

जिसमें मेला के दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए मध्य विद्यालय लखनपुर व शोखा स्थान चकदुल्लम में वाहन पार्किंग बनाने पर चर्चा हुई तथा मंदिर परिसर में पूर्व से लगे सीसीटीवी कैमरे को अविलंब ठीक कराने व सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम करने पर चर्चा हुई।

मौके पर स्थानीय सरपंच नरेश रजक, पूर्व उपप्रमुख अजय सिंह, हल्का कर्मचारी रणबीर कुमार, तकिया पंचायत के पूर्व मुखिया रामबाबू तांती, महेशपुर पंचायत के पूर्व सरपंच रामसेवक साह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि नन्दलाल राय आदि उपस्थित थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article