डीएनबी भारत डेस्क
पिछले दो तीन दिनों से जारी भीषण शीत लहर पर मकरसंक्रांति के पर्व का उत्साह भारी पड़ा। मकरसंक्रांति का पर्व पारंपरिक तरीके से उल्लास के साथ सोमवार को मनाया गया। महिलाओं ने सवेरे स्नान पूजा कर तिल-चावल व गुड़ का प्रसाद चढ़ाया।
- Sponsored Ads-

उसके बाद लोगों ने चुरा दही व तिलकुट के भोजन का आनन्द लिया। मकरसंक्रांति के मौके पर गरीबों के बीच कहीं कहीं कम्बल का वितरण भी किया गया। इस पर्व को लेकर क्षेत्र में मांस व मछली की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी गई।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
