गेहूं की तैयार फसल में लगी आग, किसानों में हहाकार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के भगवानपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सहायक थाना तेयाय क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर पंचायत के बहियार की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भगवानपुर प्रखण्ड क्षेत्र के सहायक थाना तेयाय अंतर्गत महेशपुर पंचायत स्थित बहियार में गेहूं के खेत में अचानक आग लग जाने के कारण तैयार गेहूं का फसल जल कर पूरी तरह राख हो गया। उक्त घटना से क्षेत्र के किसानों में हाहाकार मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

- Sponsored Ads-

गेहूं की तैयार फसल में लगी आग, किसानों में हहाकार 2

ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार महेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या 09 निवासी स्व गंगा साह के पुत्र ब्रह्मदेव साह, स्व गुलटेन साह के पुत्र सुलो साह, वार्ड संख्या 11 निवासी रामेश्वर चौधरी के पुत्र राम बालक चौधरी व बनवारीपुर वार्ड संख्या 15 निवासी राम बालक महतों के पुत्र आलोक कुमार का गेहूं का तैयार फसल जल कर स्वाहा हो गया।

गेहूं की तैयार फसल में लगी आग, किसानों में हहाकार 3

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पंचायात समिति सदस्य यश कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित किसानों से मिलकर सांत्वना देते हुए कहा कि किसानों के कड़ी मेहनत के बाद जब अनाज जब घर ले जाने की बारी आई तो इस तरह आपदा का दंश झेलना पड़ रहा है। अगर ससमय दमकल की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंच जाती को हर संभव गेहूं की फसल को पूरी तरह जलने से बचाया जा सकता था।

पंसस यश कुमार ने प्रशासन से मांग किया है कि गर्मी के मौसम में पंचायत स्तर तक दमकल की गाड़ी की व्यवस्था किया जाए। ताकि किसानों के फसलों को इस तरह के आपदा से बचाया जा सके। साथ ही उन्होंने पदाधिकारी एवं सरकार से किसान को फसल क्षतिपूर्ति मुआवजा देने की मांग की है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद

TAGGED:
Share This Article