बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत टमटम चौक स्थित लक्ष्मी ट्रेडर्स की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर टम टम स्टेण्ड चौक पर अवस्थित लक्ष्मी ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर प्रदीप चौरसिया ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर वीरपुर पूर्वी पंचायत के हरदेव महतो के पुत्र यदुनंदन महतों उर्फ जदु महतो समेत दो अन्य लोगों पर शनिवार को देर शाम में दुकान में घुस कर 50 हजार रुपए रंगदारी मांगने, नहीं देने पर गाली गलौज करने,मना करने पर मारपीट कर जख्मी कर देने के अलावे दुकान में रखे 4 लाख 85 हजार रुपया नगद लूट ले लेने का आरोप लगाया।
इस संबंध में थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस को जांच करने के लिए भेजा गया है। जांचोपरांत आगे की कार्रवाई सुरु की जाएगी।
- Sponsored Ads-

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा
- Sponsored Ads-
