कलयुगी भतीजे ने बच्चो के विवाद में अपने ही चाचा को गला दबाकर किया हत्या

DNB Bharat Desk

मृतक का पहचान वेरथु गांव के जातून मिस्त्री के पुत्र विजेंदर मिस्त्री के रूप में किया गया है।घटना के बाद आरोपी भतीजा फरार बताया जा रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के करायपरशुराय थाना क्षेत्र के वेरथु पंचायत पंचायत में मामूली से विवाद को लेकर कलयुगी भतीजे सुरेंद्र मिस्त्री ने अपने ही चाचा विजेंद्र मिस्त्री की गला दबाकर हत्या कर दिया। मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि बच्चों के बीच हुए मामूली से विवाद में चाचा विजेंद्र चौधरी को पहले मारपीट की उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दिया।

- Sponsored Ads-

हत्या की सूचना पाकर करायपरशुराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटे हुए हैं। थानाध्यक्ष दीपक कुमार द्वारा बताया गया कि भतीजा सुरेंद्र मिस्त्री और चाचा विजेंद्र मिस्त्री के बीच अक्सर छोटी मोटी बात को लेकर दोनों में मारपीट होते रहता था,आज भी चाचा और भतीजे के बीच बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट होने लगा।

कलयुगी भतीजे ने बच्चो के विवाद में अपने ही चाचा को गला दबाकर किया हत्या 2जिसमें भतीजे ने चाचा को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं है जो इस में संदेह की स्थिति उत्पन्न करता है।मृतक का पहचान वेरथु गांव के जातून मिस्त्री के पुत्र विजेंदर मिस्त्री के रूप में किया गया है।घटना के बाद आरोपी भतीजा फरार बताया जा रहा है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article