डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर थाना क्षेत्र के जोकिया पंचायत अंतर्गत धुसहा गांव के वार्ड संख्या 6 में गुरुवार की रात चोरों ने घर मे घुसकर लाखों को चोरी कर ली।इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।धुसहा गांव निवासी स्व राम कैलाश साह के पुत्र रंजीत साह के दोमंजिला घर के ऊपरी तल के कमरे में चोरी की घटना हुई।

पीड़ित वार्ड संख्या 6 के वार्ड सदस्य भी हैं।पीड़ित ने बताया कि वे अपनी पत्नी पिंकी देवी व दो पुत्र 16 वर्षीय अंशु कुमार तथा 13 वर्षीय छोटू कुमार के साथ घर के नीचले तल्ले में सोये हुए थे। सुबह जब सो कर उठा तब पता चला कि ऊपर वाले तल्ले पर अवस्थित कमरे का ताला खुला हुआ है तथा घर में समान बिखरे हुए हैं।

चोरी ने कमरे में रखे बक्सा का ताला खोलकर उसमें रखे 50 हजार रुपए नगद समेत लाखों रुपए मूल्य के सोने व चांदी के जेवरात की चोरी चोरों ने कर ली।घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर, एस आई प्रिया कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि स्वान दस्ता व एफएसएल की टीम के द्वारा जांच की गई है। बहुत जल्द ही चोरी का समान बरामद कर लिए जाएंगे चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।स्थानीय मुखिया रजनीश कुमार सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने प्रशासन से चोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट