बेगूसराय में पैसे के लेन देन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में तीन सहोदर भाई घायल

DNB Bharat Desk

 

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शांति नगर सूजा की है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में देर शाम पैसे के लेन देन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें एक ही पक्ष के तीन सहोदर भाई गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शांति नगर सूजा की है । पीड़ित पांडव कुमार ने पड़ोस के ही रहने वाले जितेंद्र पासवान एवं नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है एक वर्ष पूर्व अपनी पत्नी की बीमारी का बहाना कर जितेंद्र कुमार ने पांडव कुमार से पाँच हजार उधार लिए थे और जब भी उन पैसों की मांग की जाती थी तो जितेंद्र कुमार के द्वारा गाली गलौज किया जाता था।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में पैसे के लेन देन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में तीन सहोदर भाई घायल 2तीन दिन पूर्व भी पांडव कुमार ने जितेंद्र कुमार से अपने पैसे की मांग की इसी से आक्रोशित होकर उसने फिर गाली गलौज किया है बुधवार की शाम अपने दस-पंद्रह अन्य सहयोगी के साथ मिलकर लाठी डंडे एवं पिस्टल से लैस होकर जितेंद्र कुमार पांडव कुमार के घर पहुंच गया होगा मौके पर मौजूद लोगों पर हमला कर दिया ।

बेगूसराय में पैसे के लेन देन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में तीन सहोदर भाई घायल 3जिससे कि पांडव कुमार ,सोनू कुमार एवं दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए । तत्पश्चात परिजनों के द्वारा उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा मुफस्सिल थाने को इस घटना के संबंध में जानकारी दी गई है ।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलु की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article