नालंदा: संदेहास्पद स्थिति में तालाब के समीप मिला युवक का शव,परिवार वाले लगा रहे हैं हत्या का आरोप

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के भागन बीघा ओपी क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोरातालाब निवासी संजय पासवान के 19 वर्षीय पुत्र जय भगवान कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने युवक के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है।

 घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि जय भगवान कुमार मंगलवार को काम करने के लिए सूरत जाने वाला था। इसी दौरान उसका दोस्त बिट्टू कुमार ई-रिक्शा लेकर उसके घर पहुंचा और दोनों साथ निकल गए। देर शाम तक जय भगवान घर वापस नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी।

नालंदा: संदेहास्पद स्थिति में तालाब के समीप मिला युवक का शव,परिवार वाले लगा रहे हैं हत्या का आरोप 2बुधवार की सुबह मोरातालाब के पास लोगों की भीड़ लगी देख परिजन मौके पर पहुंचे। वहां एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा था। पास जाकर देखने पर उसकी पहचान जय भगवान कुमार के रूप में हुई। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के चाचा मनीष कुमार ने आरोप लगाया है कि बिट्टू कुमार ही जय भगवान को अपने साथ लेकर गया था और उसी ने गला दबाकर उसकी हत्या की है। 

नालंदा: संदेहास्पद स्थिति में तालाब के समीप मिला युवक का शव,परिवार वाले लगा रहे हैं हत्या का आरोप 3घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। वहीं युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।इधर, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसे घर ले गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के पीछे की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article