दुर्गा पूजा को लेकर वीरपुर थाना पर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया

थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने अस्पष्ट शब्दों में पुजा आयोजकों से कहा डीजे, आर्केस्ट्रा,नाच आदि पर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगें।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के भवान्दपुर, वीरपुर, जगदर, मैदा बभनंगामा, सहुरी पंचायत भवन, सहुरी मध्य विद्यालय, रत्न मन बभनंगामा,पर्रा,पर्रा मठ में 15अक्टुबर से आयोजित होने वाली शरदीय नवरात्र यानी दुर्गा पूजा को लेकर सोमवार को वीरपुर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष पल्लव कुमार के नेतृत्व में शाम साढ़े पांच बजे से पुजा समिति और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जंनप्रतिनिधीयों के साथ बैठक आयोजित किया गया।

Midlle News Content

बैठक में विभिन्न पुजा समितियों के द्वारा पुजा परिक्षेत्र में होने वाली विभिन्न तरह से उत्पन्न होने वाली समस्याओं और उसके समाधान से संबंधित बिचार विमर्श किया गया। बैठक में थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने अस्पष्ट शब्दों में पुजा आयोजकों से कहा डीजे, आर्केस्ट्रा,नाच आदि पर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगें। सीओ ललीता कुमारी ने शांति समिति को संबोधित करते हुए कहा नशेड़ीयों , मनचले युवकों,जूऐरीओं, असमाजिक तत्वों, अफवाह फ़ैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

वीडियो अरुण कुमार निराला ने बैठक में मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि मां दुर्गा ने हमेशा बुराई अत्याचार के खिलाफ और मानव जाति की भालाई के लिए दानवों, अत्याचारियों से संघर्ष करते हुए महिलाओं को सम्मान देने से संबंधीत बातों को बताई हैं।

इस अवसर पर हम लोगों को संकल्प लेना चाहिए कि महिलाओं की मान सम्मान हर हाल मे करते रहे जिससे घरेलू हिंसाओं में कमी तो आए गी ही हमारा समाज भी समृद्ध और खुशहाल होगा। मौके पर जिला पार्षद शिल्पी कुमारी, प्रखंड प्रमुख मीना देवी,उप प्रमुख सुबोध पासवान डॉ गीता प्रसाद सिंह, डॉ राम सागर प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह, अविनाश कुमार, पूर्व जिला पार्षद सुल्ताना बेगम, पूर्व जिला पार्षद सुरेश पासवान, पूर्व पंसस अजय झा, मुखिया दीपक कुमार, मुखिया अशोक पासवान, मुखिया त्रिपुरारी सिंह उर्फ भेंटरु, मुखिया मोक्तार,ओम प्रकाश सिन्हा, पूर्व मुखिया सुखराम महतो, वीआईपी के जिला अध्यक्ष जय जय राम सहनी, रंजन सिंह, पूर्व मुखिया लाल बहादुर शर्मा समेत सेकरौं लोग मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -