हाजीपुर में 9 कांवरियों की मौत पर सीएम ने व्यक्त की शोक संवेदना, NBPDCL ने…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास डीजे ट्रॉली पर सवार 9 कांवरियों की करंट लगने से मौत की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूँ।

- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने के शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान भुगतान कर दिया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article