बछवाड़ा में इन्स्टाग्राम पर हुआ प्यार, घर से भागकर की शादी, ग्यारह माह के बाद पुलिस ने किया बरामद

DNB Bharat Desk

 

ग्यारह माह पुर्व दादुपुर पंचायत के रानी टोल गांव निवासी ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री के गायब होने का मामला दर्ज कराया था।

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादुपुर पंचायत से प्रेम प्रसंग में भागी लड़की ग्यारह माह के बाद अपने पिता के घर पुलिस ने बरामद किया है । बताते चलें कि विगत ग्यारह माह पुर्व दादुपुर पंचायत के रानी टोल गांव निवासी ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री के गायब होने का मामला दर्ज कराया था। उन्होने अपने आवेदन में कहा था कि मेरी पुत्री अपने निजी काम से बाहर निकली लेकिन शाम तक जब वापस नहीं लौटी तो हमलोग खोजबीन शुरु कर दिए लेकिन मेरी पुत्री का कहीं अता पता नहीं चला।

- Sponsored Ads-

मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में गायब लड़की अपने पिता के घर से बरामद हुई हैं। पुछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि इंस्टाग्राम चलाने के दौरान पुर्णिया निवासी एक लड़के से प्यार हो गया। दोनो प्रेमी व प्रेमिका में इस कदर प्यार हो गया कि दोनों ने घर से भागने का फैसला किया। प्रेमी व प्रेमिका ने योजनाबद्ध तरीके से अपने अपने घर से निकल कर दलसिंहसराय से ट्रेन पकड़ लिया और दोनों हैदराबाद पहुंच गया।

बछवाड़ा में इन्स्टाग्राम पर हुआ प्यार, घर से भागकर की शादी, ग्यारह माह के बाद पुलिस ने किया बरामद 2पहले दोनों हैदराबाद के एक मंदिर में शादी की फिर एक मोल में दोनों नौकरी करने लगी। लेकिन जब दोनों को पैसे की तंगी हुआ तो प्रेमिका ने अपने प्रेमी को लेकर अपने घर पुर्णिया पहुंच गया। जहां लड़का के परिजनों ने लड़की को रखने से इंकार कर दिया। जब परिजनों ने रखने से इंकार कर दिया तो प्रेमी-प्रेमिका को लेकर अपने ससुराल दादुपुर के रानी टोल पहुंचा दिया। लड़की घर पहुंचते ही परिजनों द्वारा बछवाड़ा थाना को सूचना दिया गया।

जिसके बाद बछवाड़ा पुलिस ने लड़का-लड़की दोनों को अपने कब्जे में लेकर लड़की को 164 के व्यान हेतू बेगूसराय न्यायालय भेज दिया। उन्होंने बताया कि लड़की के व्यान के उपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article