लगातार आठवें दिन नगर परिषद कार्यालय में काम काज रहा ठप

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर लगातार आठवें दिन सफाई कर्मी बिहार लोकल वाॅडीज इम्पलाईज फेडरेशन पटना के संबंद्ध सफाई कर्मचारी संघ नगर परिषद बीहट के बैनर तले नप बीहट के सभी 37 वार्ड के सभी सफाई कर्मी नगर परिषद बीहट कार्यालय के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हुए हैं। नप बीहट कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठे रहने की वजह से नप बीहट कार्यालय का कामकाज बाधित रह रहा है।

- Sponsored Ads-

नप बीहट सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंदन मल्लिक, सचिव अर्जुन मल्लिक, संगठन मंत्री मुकेश मल्लिक, कोषाध्यक्ष अजय मल्लिक ने बताया कि नप बीहट कार्यालय द्वारा हम सभी सफाई कर्मी को 388 रुपए की दर से दैनिक मजदूरी का भुगतान किया जाता था साथ ही पीएफ की कटौती की जाती थी लेकिन नप बीहट में तैनात सफाई संवेदक नितेश कुमार सिंह के द्वारा सफाई कर्मी को 388 रुपए की जगह प्रतिदिन दैनिक मजदूरी के रूप में 304 रुपए की दर से भुगतान किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब हम सब सफाई कर्मी द्वारा 388 रुपए की दर से भुगतान की मांग की जाती है तो संवेदक द्वारा वैसे मजदूर को काम से हटा दिया जाता है। सफाई हेतु झाडू, डंडा, जूता भी नहीं दिया जाता है ना ही पीएफ का भुगतान किया जाता है। पन्द्रह माह बकाया पीएफ राशि का भुगतान लंबित है।

सभी सफाई कर्मी को ड्रेस, आईडी कार्ड, मेडिकल सुविधा दी जाए। साथ ही हटाए गए सफाई कर्मी को वापस लिया जाए।इस अवसर पर मनोज मल्लिक, जितेन्द्र मल्लिक, सिकंदर मल्लिक, अग्रवाल रजक, विक्रम पासवान,पप्पू मल्लिक, मनोज मल्लिक, शांति देवी, मीरा देवी, प्रमिला देवी, विमला देवी सहित अन्य सफाई कर्मी मौजूद थे।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article