दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर पूजा समिति की बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड स्थित बरियारपुर पश्चमी पंचायत भवन पर आगामी दुर्गापूजा की तैयारी को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता मुखिया बाबू प्रसाद वर्मा ने किया। बैठक में आगामी दुर्गा पुजा को पूर्व की भांति हर्षोल्लास मनाने का निर्णय लिया गया ।

- Sponsored Ads-

मेला की तैयारी के लिए पूजा समिति के सदस्यों के बीच प्रतिमा निर्माण ,साज सज्जा , सांस्कृतिक कार्यक्रम ,प्रकाश , स्वछता , सुरक्षा के कार्यो का वितरण समिति के सदस्यों के बीच किया गया । मेला को निर्वाधरूप से संचलन करने लिए कोष समिति का गठन किया गया ।

दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर पूजा समिति की बैठक आयोजित 2 मौके पर दुर्गा पूजा समिति तारा बरियारपुर के अध्यक्ष राधा रमण प्रसाद , कोषाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता , पैक्स अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता , सरपंच नवीन प्रसाद यादव , उप सरपंच दिनेश चौधरी , समाजसेवी राम गुलजार महतो , वार्डसद्स्य गोपाल गुप्ता , चंद्रशेखर चौधरी , मुरली प्रसाद गुप्ता सहित आम ग्रामीण मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article