तेघड़ा में हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम द्वारा कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के तेघड़ा प्रखंड में कांग्रेस पार्टी द्वारा हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम चलाया गया। कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष रामबाबू साह के नेतृत्व में पिढ़ौली पंचाय से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। सोमवार को रविरंजन सिंह एवं राजेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सरोज पासवान ने कहा कि कार्यक्रम का उद्येश्य पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़ने की है।

- Sponsored Ads-

तेघड़ा में हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम द्वारा कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया 2मौके पर मौजूद दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों की आस्था है लेकिन राजनीतिक जागरूकता के अभाव में लोगों में भटकाव है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वैसे लोगों को साथ जोड़ें। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की सही सोच से कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। यह कार्यक्रम लगातार चलता रहेगा।

तेघड़ा में हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम द्वारा कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया 3कार्यक्रम में दर्जनों लोगों द्वारा झंडा लगाकर कांग्रेस के प्रति आस्था दिखाया गया। कार्यक्रम में महेन्द्र कुमार, चन्द्रशेखर कुंवर, रमेश पांडेय, अवधेश पांडेय  संजय पांडेय, सिद्धेश सिंह, संजय सिंह, राकेश कुमार,  रामाधार झा राजेन्द्र पासवान, कार्यक्रम को सफल बनाने अध्यक्ष रुचि सिंह, कुश्मेश कुमार, गौरव कुमार, राजेश कुमार श्रवण, कुणाल आनंद झा,  विकास कुमार, रंधीर मिश्रा, रौशन कुमार, अताउर रहमान, समीर मिश्रा, अमरजीत कुमार, बद्री सिंह, जिवेश सिंह, चरितर सिंह, श्रीराम सिंह, सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Share This Article