चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2299वीं जयंती पर हुआ भव्य समारोह

DNB Bharat Desk

खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय के सामने प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनीष कुमार के अध्यक्षता में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2299वीं जयंती भव्य रूप से मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा जिला अध्यक्ष तरुण कुमार रौशन मंच संचालन करते हुए कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने अखंड भारत नीव रखी, उन्होंने बौद्ध धर्म का प्रचार विदेशो में भी किया।

- Sponsored Ads-

चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2299वीं जयंती पर हुआ भव्य समारोह 2उन्होंने शांति का सन्देश सम्पूर्ण अखंड भारत वासी को दिया। समारोह को जदयू नेता विनोद कुमार RSS के अवनीश कश्यप भाजपा नेता डॉ हरे राम सिंह, रविंद्र कुमार, घनश्याम कुमार, संतोष दास, विजय सिन्हा, लोजपा (आर) नेता नीतीश कुमार, गौरव कुमार उर्फ जीपी सिंह, राम धयान महतो, रंजीत पासवान धन्यवाद ज्ञापन भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास भारती ने किया।

चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2299वीं जयंती पर हुआ भव्य समारोह 3कार्यक्रम के दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार के द्वारा माल्यार्पण कर समारोह की  शुरुआत की। आयोजकों ने सम्राट अशोक के सिद्धांतों को अपनाने और समाज में उनके विचारों का प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article