राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आयोजित कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने की शिरकत

DNB BHARAT DESK

- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के राजगीर स्थित कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा आयोजित कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शिरकत की। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सबसे पहले मंत्र संवाद किया उसके बाद कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम किया।

राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आयोजित कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने की शिरकत 2इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं को चुनावी मूल मंत्र देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और जनता से सीधा जुड़ाव ही जीत की कुंजी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहने, जनता के मुद्दों को समझने और सरकार की नाकामियों को उजागर करने का आह्वान किया।

राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आयोजित कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने की शिरकत 3तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि पार्टी पूरी ताकत से चुनाव में उतरेगी और बिहार में सत्ता परिवर्तन की राह मजबूत करेगी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव और समस्याएं भी रखीं, जिन पर तेजस्वी यादव ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

Share This Article