अंकित राज को पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक किया गया नियुक्त, कर्मी में खुशी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड स्थित बरियारपुर पश्चिमी पंचायत भवन पर गुरुवार को आयोजित ग्राम सभा के दौरान अंकित राज को पंचायत का स्वच्छता पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया ।प्रभारी मुखिया रामचंद्र महतो राकेश ने अंकित को नियोजन पत्र प्रदान किया। मौके पर पंचायत सचिव चंद्रशेखरपासवान पी आर एस  मिथिलेश कुमार भी मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

इसकी जानकारी देते हुए मुखिया ने बताया कि पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक की नियुक्ति से पंचायत के अंतर्गत कचरा संग्रह करने में सहूलियत होगा ।

अंकित राज को पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक किया गया नियुक्त, कर्मी में खुशी 2उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में 60 वर्ष से अधिक उम्र प्राप्त कर चुके स्वच्छता ग्राहियों एवं लाचार व बीमार महिला कर्मियों को पद मुक्त कर उनके स्थान पर नए स्वच्छता कर्मियों का नियोजन किया गया है। स्वास्थ्य और युवा स्वच्छता कर्मियों की नियोजन से पंचायत में नियमित कचरा संग्रह करने में सहूलियत होगा । स्वच्छ और सुंदर पंचायत का सपना साकार हो सकेगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article