विधायक राजवंशी महतो ने खोदावंदपुर में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के चेरियाबरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक राजवंशी महतो ने खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के चलकी गांव में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों एवं राजद कार्यकर्ताओं ने विधायक को फूल माला व चादर भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया।

- Sponsored Ads-

बताते चलें कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास, योजना अंतर्गत स्थानीय विधायक राजवंशी महतो द्वारा अनुसंशित खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के दौलतपुर पंचायत अंतर्गत चलकी गांव स्थित वार्ड 12 चौबटिया से पूरब जानेवाली सड़क में मुर्गा फार्म के समीप तक 13 लाख 6 सौ रुपये की लागत से 600 फीट की दूरी में पीसीसी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस पीसीसी पथ की योजना संख्या- 51/2024-25 तथा इसका कार्य एजेंसी L, E, O- 02 बखरी, बेगूसराय है।

विधायक राजवंशी महतो ने खोदावंदपुर में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का किया शिलान्यास 2मौके पर खोदावंदपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष भारत भूषण उर्फ दीपक, पूर्व मुखिया राम जीवन महतो, युवा प्रखंड राजद अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, दौलतपुर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहम्मद शकिल, समाजसेवी डॉ संजीव कुमार भारती, महेश यादव, सूरज महतो सहित अनेक ग्रामीण व राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article