नालंदा: स्कूली वैन ने बाइक सवार को मारी जबरदस्त टक्कर,बाइक पर सवार एक छात्र की मौत,दूसरे की हालत नाजुक

DNB Bharat Desk

 

मृतक छात्र मोनू कुमार के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

डीएनबी भारत डेस्क

सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के 17 नंबर के पास स्कूली वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो छात्र को कुचल दिया। जिससे एक छात्र मोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर छात्र गोरेलाल कुमार रूप से जख्मी हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मोनू कुमार सोहसराय के बीच बाजार इलाके में अपने चचेरे भाई के यहां रहकर पढ़ाई करता था और वह आज पढ़ाई करके मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था।

- Sponsored Ads-

इसी दौरान 17 नंबर के समीप अज्ञात स्कूली वाहन ने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल सवार दोनों छात्र को कुचल दिया। जिससे एक छात्र मोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से जख्मी है।

नालंदा: स्कूली वैन ने बाइक सवार को मारी जबरदस्त टक्कर,बाइक पर सवार एक छात्र की मौत,दूसरे की हालत नाजुक 2इसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। वहीं सड़क हादसे के लेकर मृतक छात्र मोनू कुमार के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article