बेगूसराय में करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

घटना शाम्हो थाना क्षेत्र की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना शाम्हो थाना क्षेत्र की है। मृतक व्यक्ति की पहचान शाम्हो थाना क्षेत्र के रहने वाले बदलू भगत के रूप में की गई है। परिजनों का कहना है कि बदलू भगत घर में ही पंखा ठीक कर रहा था।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2उन्होंने बताया है कि पंखा ठीक करने के दौरान ही बदलू भगत को करंट लग गया। करंट लगने के बाद मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा शाम्हो थाना पुलिस को दी। मौके पर शाम्हो पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article