बछवाड़ा में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने किसान को कुचला, इलाज के दौरान किसान की मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत नारेपुर के पास की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक किसान को कुचल दिया।जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों व स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए एक निजी में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज दौरान गंभीर रूप से घायल किसान की मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

इस मौत की घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना बछवाड़ा थानाक्षेत्र के नारेपुर बछवाड़ा के पास की है। मृतक व्यक्ति की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र निवासी जनक साह के पुत्र जयजय राम शाह के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक जय जय राम साह अपने चाय दुकान के सामने खड़ा था।

इस दौरान अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया एवं इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को दी। मौके पर बछवाड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article