समस्तीपुर एनएच 28 पर भीषण बस ट्रक की टक्कर में बस सवार 55 लोग गंभीर रूप से घायल, एक यात्री लापता

DNB Bharat

खगड़िया से समस्तीपुर बरात जा रही थी बस, उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-28 पर की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां बस और ट्रक के बीच सीधी टक्कर में बस सवार लगभग 55 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-28 की है।

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बारात से भरी बस खगड़िया से समस्तीपुर जा रही थी। इसी बीच चांदचौर के पास मक्के से लदी ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार 55 लोग जख्मी हो गए हैं। बस सवार लोगों का कहना है कि बस में सवार एक व्यक्ति लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। इधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।

समस्तीपुर संवाददाता अनिल चौधरी

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article