वीरपुर पीएचसी में प्रशिक्षण के उपरांत 27 मरीजों को मिला फाइलेरिया किट

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

पीएचसी वीरपुर में मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण सह किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएचसी प्रभारी डॉ नेहाल फारूक ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत हाथीपांव से ग्रसित 27 मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का वितरण किया गया।

- Sponsored Ads-

उससे पहले मरीजों को विभिन्न प्रकार के व्यायाम एवं देखभाल से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया गया। मौके पर जिला प्रतिनिधि संजीव कुमार,जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार कुश कुमार, बीसीएम रवि कुमार आदि मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article