भगवानपुर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए छात्राओं को लगाया गया टीका

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

भगवानपुर प्रखंड के मिडिल स्कूल मेहदौली में 9 से 14 आयु वर्ग की 126 छात्राओं को गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीका लगाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार,बीएमसी उदय कवि व स्वास्थ्य प्रबंधक आशुतोष गांधी ने बताया कि यह टीका बच्चियों को आगे गर्भाशय कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव करेगा। 

उन्होंने कहा कि महिलाओं में गर्भाशय कैंसर की समस्या बढ़ती जा रही है।इस टीका के लगने के बाद इस समस्या में कमी आएगी।  उन्होंने बताया कि प्रखंड के अन्य विद्यालयों में भी शिविर लगाकर छात्राओं को वैक्सीन दिया जाएगा। 

भगवानपुर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए छात्राओं को लगाया गया टीका 2मौके पर एचएम अशोक कुमार सिंह,शिक्षकअनिल,अजनीश,सुमन,संगीता, नुपूर, श्वेता,अमित,नितेश, एएनएम  श्वेत निशा,श्वेता, रानी,सरिता,डाटा इंट्री ऑपरेटर अमित,रवि आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article