डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार परिवार नियोजन को लेकर बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। बंध्याकरण शिविर में विभिन्न पंचायत के आशा कर्मी द्वारा मोवलाईज कर लाए गये धात्री महिलाओं का जांचोपरांत अनुभवी चिकित्सक के द्वारा बंध्याकरण किया गया.बंध्याकरण शिविर के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी दिलीप कुमार के द्वारा सात महिलाओं का मुक्त बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया।
- Sponsored Ads-

साथ ही सभी धात्री महिलाओं के बीच मुफ्त दवा का वितरण किया गया।मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार,जी एन एम,एएनएम समेत आशा कार्यकर्ता मौजूद थी।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
