बेगूसराय में भीषण डकैती की घटना, पुलिस ने घर के नौकर और एक महिला को किया गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के रतनपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मारवाड़ी मोहल्ला की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां हथियार के बल पर नौकर को ही बंधक बनाकर घर में ही हाथ पैर बांधकर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिये जाने की सूचना मिल रही है। डकैते ने तकरीबन 10 लाख से अधिक सामान लेकर मौके से फरार हो गया है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में भीषण डकैती की घटना, पुलिस ने घर के नौकर और एक महिला को किया गिरफ्तार 2

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी मोहल्ले की है। बताया जाता है कि मारवाड़ी मोहल्ला स्थित व्यवसाई के घर नौकर का हाथ पांव बांध कर 10 लाख का जेवरात लूटा गया है।

पीड़ित व्यवसाई चंद्र प्रकाश रूंगटा और उनकी पत्नी सुषमा दिल्ली गई थी। मंगलवार की सुबह राजधानी एक्सप्रेस से उतरने के बाद नौकरानी ने दी घर का ताला टूटा होने की सूचना। पुलिस ने नौकर पिपरा निवासी मुकेश और नौकरानी बाघा निवासी राधा देवी की हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

वहीं पीड़ित ने बताया कि घर में ही नौकर था और नौकर को ही चार-पांच की संख्या में हथियार के बल पर अपराधी आया और उसे घर में ही बंधक बना लिया और साथ ही साथ उसके हाथ पैर बांधकर इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के आरोप में घर के नौकर और पड़ोस की एक महिला को गिरफ्तार किया है। और पुलिस ने जानकारी दी कि नौकर ने ही पूरी घटना की साजिश रची थी। और खूद ही अपना पैर हाथ बांधा था ताकि उसपर शक न जाए।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article