बेगूसराय सदर अस्पताल से नवजात बच्चे की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई बच्चा चोर महिला,अस्पताल में मचा हड़कंप

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू वार्ड से एक नवजात बच्चा के चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना के सामने आने के बाद से अस्पताल परिसर मे हड़कंप मचा हुआ है. वहीं, बच्चा के चोरी होने की खबर के बाद परिजनो ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया.

- Sponsored Ads-

बेगूसराय सदर अस्पताल से नवजात बच्चे की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई बच्चा चोर महिला,अस्पताल में मचा हड़कंप 2 नवजात बच्चा चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर सिविल सर्जन सहित उपाधीक्षक भागे भागे सदर अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल कर रहें हैं. जांच के क्रम मे सीसीटीवी फुटेज मे एक महिला बच्चा चोर की तस्वीर सामने आई. जिसमें महिला गार्ड की मौजूदगी मे महिला द्वारा एसएनसीयू वार्ड से आराम से बच्चा चोरी करते हुए देखा जा रहा है.

बेगूसराय सदर अस्पताल से नवजात बच्चे की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई बच्चा चोर महिला,अस्पताल में मचा हड़कंप 3बाद में बच्चा चोर महिला आराम से अपने दो अन्य महिला साथियों के साथ सदर अस्पताल कैंपस मे बाहर जाते हुए दिखलाई पड़ रही है. बच्चा चोरी के इस घटना मे महिला गार्ड पर भी शक की सुई घुम रही है. दरअसल, मुंगेर जिला की एक महिला शनिवार की रात सदर अस्पताल मे भर्ती हुई थी.

बेगूसराय सदर अस्पताल से नवजात बच्चे की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई बच्चा चोर महिला,अस्पताल में मचा हड़कंप 4जिसे बेटा पैदा हुआ था.बताया जा रहा है कि मुंगेर जिला के फुहारी टोला के फरदा गांव की रहने वाले करण कुमार की पत्नी नंदनी कुमारी को शनिवार को प्रसव के लिए भर्ती किया जाता है. शनिवार की रात साढ़े दस बजे नंदनी देवी एक बेटे को जन्म देती हैं. जिसके बाद बच्चे को एसएनसीयू मे भर्ती किया गया. रविवार की दोपहर दो बजे तक बच्चे को उसके पिता के द्वारा देखा गया,

बेगूसराय सदर अस्पताल से नवजात बच्चे की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई बच्चा चोर महिला,अस्पताल में मचा हड़कंप 5लेकिन जब उसके पिता शाम सात बजे अपने बच्चे को देखने को आए तो बच्चा गायब था. जिसके बाद से ही परिजनो द्वारा हो हंगामा मचाना शुरू कर दिया गया।घटना के संबंध में बेगूसराय के सिविल सर्जन प्रमोद कुमार ने कहा कि जांच के बाद नर्स के द्वारा यह बताया गया कि किसी के द्वारा नंदनी का बच्चा मांगा जा रहा था, जिसके बाद बच्चा दे दिया गया. फिलहाल, जांच चल रही है

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article