वीरपुर प्रखंड में मुखिया संघ ने दिया एक दिवसीय धरना, पदाधिकारी को सौंपा 20 सुत्री मांग पत्र

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड मुख्यालय पर मंगलवार को ग्राम पंचायतों के अधिकारों में कटौती के खिलाफ प्रखंड मुखिया संघ ने एक दिवसीय धरना दिया.धरना की अध्य्क्षता मुखिया संघ के प्रखंड अध्य्क्ष प्रतिनिधि राम प्रवेश सिंह ने की,जबकि मंच संचालन उपाध्यक्ष दीपक कुमार ने किया।

धरना के दौरान मुखिया संध के वक्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायत सरकार के संकल्प एवं महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज का सपना अधूरा लग रहा है,ग्राम पंचायत के अधिकारों में लगातार कटौती,पदाधिकारियों के द्वारा जांच के नाम पर भयादोहन एवं गांव के विकास के लिए संसाधन एवं राजस्व वसूली के स्वायत्तता को जमीन पर लाने में सरकार की उदासीनता के कारण पंचायती राज व्यवस्था कमजोर हो रहा है।

- Sponsored Ads-

परिणामस्वरूप त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को अपने दायित्वों को पूरा करने में परेशानी होती है।धरना के अंत में मुखिया संघ के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल की टीम ने अपनी 20 सूत्री मांग पत्र पंचायती राज अधिकारी विभा रानी को सौंपा। मौके पर मुखिया राजीव कुमार, मो.असजद,त्रिपुरारी कुमार उर्फ भेंटरु,अशोक पासवान,आदि मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article