बेगूसराय में रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात युवक का शव बरामद

DNB Bharat

नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत बाघा रेलवे ट्रैक के पास की घटना

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के रेलवे लाइन के पास से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामला नगर थाना क्षेत्र के बाघा रेलवे लाइन के पास की है। फिलहाल मौके पर रेल थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वही रेल थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने कहा है कि यह नगर थाना क्षेत्र का मामला है।

- Sponsored Ads-

फिलहाल घंटे से दो थाने के चक्कर में शव रेलवे लाइन के पास पड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि आज लोगों ने बाघा रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात युवक का शव देखा। तभी इसकी सूचना रेल थाना पुलिस को दिए। मौके पर रेल थाने के पुलिस पहुंचकर इस घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी है।

फिलहाल दो थाने के चक्कर में घंटे से शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा हुआ है। लोगों ने बताया है कि किसी ने हत्या कर शव को रेलवे लाइन के पास फेंक दिया है।

हालांकि युवक का पहचान नहीं हो सका है। घंटे से शव रेलवे लाइन के पास पड़ा हुआ है। वही घटनास्थल पर शव देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है। हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article