समस्तीपुर: अचानक गेंहू की खेत में लगी आग, कई एकड़ में लगी गेंहू की फसल जलकर हुआ राख

DNB Bharat Desk

 

पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुची

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर में एक बार फिर आग का कहर देखने को मिला। जहां कई एकड़ में लगी गेंहू की फसल जलकर पूरी तरह बर्बाद हो गई। मामला शिवाजीनगर प्रखंड के जाखर धरमपुर पंचायत के महिसर चौर की है।अचानक गेंहू की खेत में आग लग गई।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: अचानक गेंहू की खेत में लगी आग, कई एकड़ में लगी गेंहू की फसल जलकर हुआ राख 2देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी।

समस्तीपुर: अचानक गेंहू की खेत में लगी आग, कई एकड़ में लगी गेंहू की फसल जलकर हुआ राख 3लेकिन पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम 1 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुची और ग्रामीणों और दमकल की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल आग लगी ही हुई थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article