बेगूसराय में लगातार जगह जगह जाम की समस्या है परेशान हैं आम आवाम, जिलाधिकारी ने लिया जायजा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत

बेगूसराय में लगातार जाम की समस्या से लोग परेशान हो रहे थे। और जाम की समस्या के कारण लोग अपने जगह पर सही समय पर जाने में घंटे तक लग जाता था। इसी कड़ी में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर एक बार फिर डीएम तुषार सिंगला एक्शन मोड में नजर आए। वहीं डीएम तुषार सिंगला ने ट्रैफिक व्यवस्था  चुस्त दुरुस्त करने के उद्देश्य से आज  ट्रैफिक चौक स्थित बस स्टैंड का जायजा लिया जहां ट्रैफिक व्यवस्था की गंभीर समस्या से अवगत हुआ।

बेगूसराय में लगातार जगह जगह जाम की समस्या है परेशान हैं आम आवाम, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 2इस दौरान डीएम सड़कों पर खुद उतरकर विधि व्यवस्था का भी जायजा लिया। और इस दौरान डीएम तुषार सिंगला ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान उन्होंने कहा कि बेगूसराय में ट्रैफिक व्यवस्था बड़ी समस्या बनी हुई है। जाम की समस्या से लोग अपने जगह पर सही समय पर पहुंच नहीं पाते हैं। इसको देखते हुए आज ट्रैफिक चौक बस स्टैंड सहित कई जगह निरीक्षण किया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में लगातार जगह जगह जाम की समस्या है परेशान हैं आम आवाम, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 3उन्होंने बताया कि जल्दी ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त किया जाएगा। और जो भी ट्रैफिक व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हुई है। उसको जल्द से जल्द ठीक कर लिया जाएगा ताकि लोगों को किसी प्रकार का कोई समस्या ना हो। उन्होंने बताया है कि बेगूसराय में जाम की समस्या से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस जाम की समस्या के कारण काफी परेशान हो रहे थे। इसको देखते हुए एक टीम को गठित किया गया है और जल्द ही जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाई जाएगी।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article