बछवाड़ा के बिहार पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल की हुई मौत,शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

उक्त युवक वर्ष 2010 में नालंदा पुलिस लाइन में अपना योगदान दिया था ।

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी तीन पंचायत के चामुवन गांव वार्ड संख्या 12 निवासी स्वर्गीय नाथों साह का 35 वर्षीय पुत्र बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत शंकर कुमार साह की मौत लंबी बीमारी के बाद इलाज के दौरान हो गई । कॉन्स्टेबल कासव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया । परिजनों के चित्कार से मौजूद लोगों का आंखें नम हो गई ।

बछवाड़ा के बिहार पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल की हुई मौत,शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम 2ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक वर्ष 2010 में नालंदा पुलिस लाइन में अपना योगदान दिया था । वर्तमान में पटना पुलिस लाइन में कार्यरत था जहां 6 माह पूर्व घातक बीमारी से ग्रसित हो गया था । जहां सहकर्मियों द्वारा इलाज के लिए पटना से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां विगत कुछ दिनों पूर्व डॉक्टर ने रेफर कर दिया परिजनों द्वारा उक्त कांस्टेबल को बेगूसराय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शनिवार की रात मौत हो गई कॉन्स्टेबल का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों के चित्कार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई ।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा के बिहार पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल की हुई मौत,शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम 3वहीं मौत की खबर सुनकर पंचायत के जनप्रतिनिधि समाजसेवी कार्यकर्ता समेत आमजन भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया व ढाढस बंधाया । वहीं पुलिस कांस्टेबल के मौत की खबर सुनकर बछवाड़ा थाना की पुलिस मृतक के घर पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया व मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया । बताते चलें कि मृतक अपने पीछे पत्नी समेत मासूम दो पुत्री और एक पुत्र छोड़ गया है ।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article