रांची के खटेंगा में हुए सड़क दुघर्टना में,डुमरिया बुजुर्ग के फौजी की मौत,अगुवानी गंगा घाट पर हुई अंतिम संस्कार

DNB Bharat Desk

           शवयात्रा में ग्रामीण युवाओं द्वारा जय हिन्द के जमकर लगाए नारे

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सियादतपुर अगुआनी पंचायत के डुमरिया बुजुर्ग गांव निवासी सत्यदेव राय व बीना देवी का पुत्र व थलसेना से सेवानिवृत्त हुए विजेन्द्र राय की रांची खटेंगा में सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। शनिवार कि दोपहर फौजी की बहुचर्चित उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कराया गया।

- Sponsored Ads-

रांची के खटेंगा में हुए सड़क दुघर्टना में,डुमरिया बुजुर्ग के फौजी की मौत,अगुवानी गंगा घाट पर हुई अंतिम संस्कार 2घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल के साथ ही क्षेत्रों में मातमी दृश्य कायम है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बिजेन्द्र राय बीते संध्या में अपनी पत्नी प्रिति देवी के साथ रांची के खेलगांव रोड पर खटेंगा पैट्रोल पंप के पास से स्कूटी पर सवार होकर गुजर रहा था। उसी समय सामने से आ रही अनियंत्रित वाहन का शिकार हो गया। और सड़क दुघर्टना में फौजी बिजेन्द्र राय की घटनास्थल पर ही मौत होने की बात सामने आई है।

वही सड़क दुघर्टना में मृतक की पत्नी प्रिती देवी की भी चोटें लगने की बात बताई जा रही है, घटनाक्रम में उनकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है, लेकिन फिलहाल खतरे से बाहर है। इतना ही नहीं, बताते चलें कि मृतक रांची के खटेंगा में हीं अपनी एक घर बनाकर अपने परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत कर रहा था और आर्मी से रिटायर्ड हो हजारीबाग टेंडवा एनटीपीसी में कार्यरत थे। वहीं बीते संध्या के वक्त आवश्यक सामानों की खरीदारी करने अपनी पत्नी संग बाजार जा रहा था कि रास्ते में ही सड़क दुघर्टना के शिकार हो गए।

रांची के खटेंगा में हुए सड़क दुघर्टना में,डुमरिया बुजुर्ग के फौजी की मौत,अगुवानी गंगा घाट पर हुई अंतिम संस्कार 3इसके पश्चात स्वजनों की सहयोग से मृतक फौजी बिजेन्द्र राय का शव उनके पैतृक गांव डुमरिया बुजुर्ग लाया गया, जहां शव फौजी के आवास पहुंचते हैं परिजनों के बीच चित्कार का माहौल बन पड़ी। स्थानीय लोगों के भी आंखें नम दिखी। वहीं इधर मृतक बिजेन्द्र राय की पत्नी प्रीति देवी समेत उनकी 14 वर्षिया पुत्री पल्लवी कुमारी और 12 वर्षिय पुत्र अंश राज समेत सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

इतना ही नहीं, बताते चलें कि परिजनों के बीच अंतिम दर्शन के उपरांत मृतक फौजी बिजेन्द्र राय का बहुचर्चित उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

खगड़िया संवादाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article