झमटिया धाम गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबने से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

मामला बछवाडा थाना क्षेत्र के झमटिया गंगा तट की है

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय मे गंगा स्नान करने आये पिता के साथ पुत्र की डूबने से मौत हो गयी वही लोगो मे प्रशासन पर गंगा घाट पर गोताखोर की व्यवस्था नही रहने पर लोगो मे आक्रोश दिखा। मामला बछवाडा थाना क्षेत्र के झमटिया गंगा तट की है ।

जहा समस्तीपुर जिले के उजियार पुर निवासी रंजन दास छठ पूजा के नहाए खाय को लेकर अपने पुत्र सुधांशु कुमार के साथ झमटिया गंगा तट पर स्नान करने पहुंचे इसी दौरान गहरे पानी मे चले जाने से सुधांशु कुमार गंगा नदी मे डूब गया जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया ।

- Sponsored Ads-

झमटिया धाम गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबने से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2खबर सुनते ही लोगो की भीड उमर पर वही स्थानीय गोताखोरो ने  काफी मशक्कत के वाद शव को बरामद किया। जहा शव मिलते ही परिजनो का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।सूचना पर बछवाड़ा थाना की पुलिस शव को कब्जे मे कर  पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article