बछवाड़ा मार्निग वाॅक के दौरान अपराधियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक की गोलीमार कर हत्या कर दी

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत फतेहा हाॅल्ट के पास की घटना। 02वर्ष पूर्व पुत्र की भी अपराधियों ने गोलीमार कर हत्या कर दी थी। दहशत में ग्रामीण व परिजन।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने अहले सुबह बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने एक सेवानिवृत शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा हॉल्ट के समीप की है। मृतक की पहचान फतेहा निवासी जवाहर चौधरी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा मार्निग वाॅक के दौरान अपराधियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक की गोलीमार कर हत्या कर दी 2

जानकारी के मुताबिक 2 वर्ष पूर्व मृतक के छोटे पुत्र की भी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। ग्रामीणों के अनुसार जमीनी विवाद में अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने की चर्चा है। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि पुत्र की हत्या के मामले में उनकी गवाही होनी थी और इस वजह से अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

फिलहाल घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। लेकिन जिस तरह से अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक के दौरान बीच गांव में इस घटना को अंजाम दिया है वह कहीं ना कहीं पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़े कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article