बेगूसराय में 5 युवक की डूब कर मौत, मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे सिमरिया

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां गंगा स्नान करने के दौरान पांच युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। युवकों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट की है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि सभी युवक सिमरिया गंगा घाट मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान पांचो युवक गंगा स्नान कर रहे थे। स्नान करने के दौरान ही पांचो युवक डूबने लगे। एक दूसरे को बचाने के चक्कर में पांचो युवक डूब गए।

स्थानीय लोगों ने सभी युवक को बचाने का भरसक किया प्रयास किया लेकिन बचा नहीं सके और डूबने से पांचो युवक की मौत हो गई। फिलहाल घटना के बाद चकिया थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी मृत युवक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मामले में चकिया ओपी प्रभारी ने बताया कि स्नान के दौरान पांच युवक डूब गए थे। लोगों ने चार का शव पानी से निकाला जबकि एक युवक को जिंदा निकाला लेकिन इलाज के दौरान पांचवें युवक की भी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article