बरौनी प्रखंड में सांप्रदायिक सद्भाव सप्ताह के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

DNB Bharat

एनटीपीसी बरौनी द्वारा हर वर्ष 7 दिवसीय सांप्रदायिक सद्भाव अभियान के तौर पर मनाया जाता है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखण्ड अंतर्गत बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगतपुरा में एनटीपीसी बरौनी द्वारा सांप्रदायिक सद्भाव सप्ताबरौनी प्रखंड में सांप्रदायिक सद्भाव सप्ताह के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 2ह के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जो कि 19 से 25 नवंबर तक हर वर्ष सांप्रदायिक सद्भाव अभियान के तौर पर मनाया जाता है।

- Sponsored Ads-

सांप्रदायिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने और सांप्रदायिक सद्भाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कक्षा 7वीं और 8वीं के छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा सांप्रदायिक सद्भाव के कई पहलुओं का चित्रण किया गया।

इस अवसर पर एनटीपीसी के सामाजिक दायित्व विभाग के अधिकारी ने छात्र-छात्राओं के समक्ष विस्तार से बताया कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता विश्व में सद्भाव की परंपरा की अग्रणी वाहक है और हम सभी को इसे आगे बढ़ाना होगा।

विद्यालय के प्रधान नृपेन्द्र पटेल ने एनटीपीसी बरौनी के द्वारा किए गए प्रयास की सराहना करते हुए कहा स्कूली शिक्षा के अलावा बच्चों के बौद्धिक विकास को लेकर इस तरह के कार्यक्रम होनी चाहिए। ताकि बच्चों को किताबी ज्ञान के अलावा समाजिक व अन्य चीजों की जानकारी होनी चाहिए।इस अवसर पर एनटीपीसी बरौनी के पदाधिकारी, शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article