रोड ऐक्सिडेंट में एक की मौत दुसरा गंभीर रूप से घायल, परिजनों में मचा कौहराम

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र की घटना। मां गई थी बाबा बागेश्वर से बेटा की खुशी के लिए पटना मिलने, इधर सड़क दुर्घटना में बेटा का हो गया मौत।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र के पकरी में अनियंत्रित बाइक सवार ने रोड किनारे खड़े बिजली की पोल में ठोकर मार दिया। जिसमें इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय ले जाने के क्रम में एक युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि दुसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परीजनों में कोहराम मच गया है।

रोड ऐक्सिडेंट में एक की मौत दुसरा गंभीर रूप से घायल, परिजनों में मचा कौहराम 2

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। घायल युवक की पहचान मुजफरा निवासी स्वर्गीय विनोद साह के लगभग 21 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में किया गया है। जबकि दूसरे युवक की पहचान महादेव साह के 22 वर्षीय नाती चन्दन कुमार के रूप में किया गया है जिसकी इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि वीरपुर पेट्रोल पंप पर से बाइक में तेल भराकर मुजफरा की ओर तेज रफ्तार से जा रहा था। बाइक अनियंत्रित होकर पोल में जा टकराया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि कुन्दन की मां बागेश्वर घाम से पटना पधारे बाबा से बेटा की खुशी के लिए आशिर्वाद मांगने गयी हैं।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article