बेगूसराय में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया के पास की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। वही मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया के पास की है।

- Sponsored Ads-

मृतक व्यक्ति की पहचान मोतिहारी जिले के रहने वाले सुरेंद्र सिंह के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि धनवाद में में रहकर नौकरी करते थे। और छठ पूजा के अवसर पर धनबाद से ट्रेन पर सवार होकर अपने घर मोतिहारी जिले लौट रहा था। उन्होंने बताया कि बरौनी में ट्रेन से उतरने के बाद वह एक होटल में खाना खाने जा रहे थे।

बेगूसराय में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फुलवरिया थाना पुलिस को दी। मौके पर फुलवरिया थाने थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलु की रिपोर्ट

Share This Article