तेघड़ा पुलिस ने दो माओवादी संगठन सदस्य को किया गिरफ्तार 

DNB Bharat
09 वर्षों से थी पुलिस को तालाश, प्रशासन के विरुद्ध कार्य एवं राष्ट्र विरोधी पर्चा साटने का था आरोपी
डीएनबी भारत डेस्क 

तेघड़ा पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन सदस्य में शामिल 02 अपराधकर्मी बाल्मिकी पोद्दार एवं सीतो महतो को नोनपुर से किया गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
घटना के संबंध में तेघड़ा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि 09 वर्ष पूर्व दोनों माओवादी सदस्य पर विधि व्यवस्था एवं प्रशासन के विरूद्ध कार्य करने एवं पर्चा पर देश विरोधी गतिविधि लिखने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज थी.
उक्त मामले में दोनों आरोपी लगभग 09 वर्षो से फरार था. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों माओवादी को नोनपुर से गिरफ्तार किया गया.  गिरफ्तार एक माओवादी सदस्य बाल्मिकी पोद्दार पर तेघड़ा थाना में पूर्व से भी आपराधिक मामले दर्ज था
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article