बरौनी औद्योगिक रेल नगरी के विकास को ध्वस्त करने एवं युवाओं के रोजगार से वंचित करने की रेल प्रशासन कर रही है साजिश- युवा विकास मोर्चा

DNB Bharat

रेल प्रशासन के उदासीन रवैया को लेकर युवा विकास मोर्चा 09 अगस्त को निकालेगी विरोध मार्च।

डीएनबी भारत डेस्क
बरौनी औद्योगिक रेल नगरी के विकास को ध्वस्त करने एवं युवाओं के रोजगार के अधिकार से वंचित करने का रेल प्रशासन का उदासीन रवैया के विरोध में रविवार को आरकेसी हाई स्कूल के परिसर में युवा विकास मोर्चा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा संयोजक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा संयोजक श्री श्रीवास्तव ने कहा कि रेल प्रशासन द्वारा संपूर्ण बरौनी औद्योगिक रेल नगरी के विकास को ध्वस्त करने की घोर साजिश की जा रही है तो वहीं युवा श्रमिकों को रोजगार से वंचित कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। जिसके विरोध में 9 अगस्त को मोर्चा विरोध मार्च कर लोकोमोटिव शेड गढ़हरा बरौनी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर कड़ा विरोध करेगी।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि मोर्चा आंदोलन के दौरान दर्जनों बार रेल प्रशासन, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि एवं मोर्चा प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्थानीय युवा श्रमिकों को लोकोमोटिव शेड में रोजगार देने का सम्मानजनक समझौता हुआ। पर स्थानीय रेल प्रशासन के तानाशाही रवैया के कारण आजतक हुए समझौते को लागू नहीं किया गया।

युवाओं से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अधिकार को छीनने की साजिश रेल प्रशासन द्वारा की जा रही है जिसके विरोध में मोर्चा के सदस्य एवं स्थानीय युवाओं ने आंदोलन का निर्णय लिया है।मौके पर अरविंद कुमार, विजय कुमार, देवेंद्र राम, धीरज कुमार, मो समीउल्लाह, विक्की कुमार, प्रहलाद पासवान, मनीष राज, अरुण कुमार, निरंजन कुमार, कन्हैया कुमार, अशोक कुमार, अमन कुमार बादल, मो रेहान, विकेश कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article