बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 के समीप की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में रफ्तार का कहर लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस मौत की घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के एनएच 31 के समीप की है।

- Sponsored Ads-

मृतक युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीतारामपुर गांव निवासी भीम राय का पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि रविवार की देर रात लाखो गांव अपनी मोटरसाइकिल से सवार होकर भोज खाने के लिए गया था। भोज खाने के बाद विकास घर वापस नहीं लौटा। परिजनों के द्वारा रविवार की रात काफी खोजबीन की गई। लेकिन विकास कुमार का कोई अता पता नहीं चल सका।

सोमवार कि तकरीबन 3:00 बजे दिन में मोबाइल के माध्यम से सूचना मिला कि विकास कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जब घटना की सूचना मिलते ही जब सदर अस्पताल पहुंचे तो लाश देखने के बाद विकास कुमार के रूप में पहचान हुई। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं नगर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article