बेगूसराय पुलिस ने ट्रक सहित 300 कार्टून अंग्रेजी शराब किया जप्त

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत एनएच 28 का मामला।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में नगर थाना की पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लावारिस हालत में खड़ी ट्रक में से 300 कार्टन विदेशी शराब को जप्त किया है। साथ ही साथ ट्रक को भी जप्त किया गया है। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के एनएच 28 की है।

- Sponsored Ads-

मिली जानकारी के अनुसार नगर थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में गिट्टी की आड़ में भारी मात्रा में विदेशी शराब छुपा कर लाई गई है जिसे स्थानीय कारोबारी के हाथ बेचा जाएगा। इसी सूचना के आधार पर जब पुलिस ने अलका टॉकीज के समीप छापेमारी की तो एक ट्रक लावारिस हालत में खड़ी थी और जब उसकी जांच पड़ताल की गई तो उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद किया गया।

बरामद शराब की कीमत लगभग 25 लख रुपए आंकी जा रही है। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान धंधेबाज भागने में सफल रहा। फिलहाल एक तरफ जहां पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है तो वहीं लोगों के बीच यह चर्चा आम है कि इस पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में लगातार शराब की बड़ी-बड़ी खेत मंगाई जा रही है आखिर यह कैसे संभव हो रहा है, क्योंकि बेगूसराय पहुंचने से पहले शराब कारोबारी को कई थाना क्षेत्र से गुजरना पड़ता है ऐसे में पुलिसिया व्यवस्था एवं शराबबंदी कानून पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article