रामधारी सिंह दिनकर सृजनात्मक प्रतियोगिता परीक्षा में सफल सभी बच्चों को किया गया पुरस्कृत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर सृजनात्मक प्रतियोगिता परीक्षा में सफल सभी बच्चों को दिनकर समारोह के समापन कार्यक्रम के दौरान आगत अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार मध्य स्तर पर मध्य विद्यालय सिमरिया के छात्र प्रियांशु कुमार, मध्य विद्यालय बारो की छात्रा रागिनी कुमारी, मध्य विद्यालय अमरपुर के प्रियांशु कुमार को पुरुस्कृत किया गया।

- Sponsored Ads-

वहीं माध्यमिक स्तर पर विवेकानंद साइंस क्लासेस सिमरिया की छात्रा अदिति कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरमोली के सन्नी कुमार, राकेश कुमार, वैष्णवी कोचिंग सेंटर रूपनगर के आशीर्वाद गौतम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगदर की मोनिका कुमारी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पर्रा के शुभम कुमार को सम्मानित किया गया।

रामधारी सिंह दिनकर सृजनात्मक प्रतियोगिता परीक्षा में सफल सभी बच्चों को किया गया पुरस्कृत 2जबकि विशेष सांत्वना पुरुस्कार कुमार राजहंस, हिमांशु राज, बादल कुमार, प्रीति कुमारी और सांत्वना पुरस्कार सौरभ कुमार, आलोक कुमार, रमन कुमार, सोनाक्षी, सचिन कुमार, गायत्री, राजा कुमार, गुनगुन कुमारी, तापिया भारती, कंचन कुमारी, श्रेष्ठ प्रियदर्शनी, दीपक कुमार, मो फरहान, राजू कुमार, संजना कुमारी, सिराजुल हक को दिया गया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article