नालंदा में हाइवा एवं मिनीबस की भीषण टक्कर में03 की मौत, डेढ़ दर्जन लोग घायल

DNB Bharat

घटना नालंदा जिला के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत इमानपुर गांव के समीप की, बचाव कार्य में जुटे ग्रामीण और स्थानीय प्रशासन।

डीएनबी भारत डेस्क

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है, जहां सारे थाना क्षेत्र इलाके के मानपुर गांव के समीप हाईवा ट्रक और मिनी बस की जबरदस्त टक्कर में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। मृतकों में उत्तम यादव राजेंद्र मिस्त्री लड्डू यादव शामिल है ,जो बबनबीघा गांव बरबीघा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

- Sponsored Ads-

नालंदा में हाइवा एवं मिनीबस की भीषण टक्कर में03 की मौत, डेढ़ दर्जन लोग घायल 2

घटना के संबंध में जख्मी ने बताया कि सभी लोग बबनबीघा गांव से मिनी बस में सवार होकर रामपुर तिलक समारोह में गए थे। तिलक समारोह समाप्त होने के बाद सभी अपने गांव में बबनबीघा लौट रहे थे। इसी दौरान मानपुर गांव के समीप तेज गति से आ रही हाईवा ट्रक और मिनी बस में टक्कर हो गई। जिसमें 3 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि डेढ़ दर्जन गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

जख्मी में बच्चे बूढ़े शामिल हैं। वहीं स्थानीय लोगों एवं प्रशासन की मदद से सभी घायल को बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां नाजुक स्थिति में चार लोगों को पावापुरी विम्स रेफर किया गया है। घटना के बाद बस चालक और उपचालक बस छोड़कर फरार हो गया है। टक्कर इतना जोरदार था कि बस के परखच्चे उड़ गए।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article