निर्माण कार्य को लेकर 12 सितंबर की रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक राजेन्द्र पुल पर रहेगा परिचालन बंद

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के राजेंद्र पुल पर सड़क मार्ग की ढलाई का कार्य एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है। राजेन्द्र पुल के स्पेन बारह के पूर्वी छोर पर राजेन्द्र पुल के 122 मीटर सड़क मार्ग की ढलाई कार्य 12 सितंबर की रात्रि 10 बजे से 13 सितंबर की सुबह 6 बजे तक राजेन्द्र पुल सभी तरह के वाहनों के परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।

उक्त जानकारी एसपी सिंगला के डीपीएम अरुण कुमार गुप्ता ने दी। श्री गुप्ता ने बताया कि राजेन्द्र पुल के सड़क मार्ग की ढलाई कार्य लगातार जारी है। आगामी जनवरी 2025 ई तक राजेन्द्र पुल के सड़क मार्ग की ढलाई कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इधर राजेन्द्र पुल पर परिचालन बंद रखने की सूचना बेगूसराय एवं पटना जिला प्रशासन को दे दी गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article