वीरपुर में मां के डाटने पर पुत्री ने की ख़ुदकुशी, होली की खुशी पल भर में बदल गया मातम् में,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

उक्त किशोरी की पहचान पर्रा पंचायत के वार्ड नं 6 के अनिल राम के 13 वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी के रूप में किया गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर में जहां क्षेत्र में मंगलवार को अहले सुबह से ही चाहूं ओर होली धीरे-धीरे लोगों को मदमस्त कर हूरदंग करने के लिए सर चढ़ कर बोलने हीं लगा था, उसी दौरान वीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा पंचायत के वार्ड नं 6 में एक 6 क्लास की 13 वर्षीय किशोरी ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

- Sponsored Ads-

जिससे वहां होली पर्व मातम में छा गया।घना से परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना थाना को दिया गया। घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर आवश्यक कागजात तैयार करने के बाद पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

वीरपुर में मां के डाटने पर पुत्री ने की ख़ुदकुशी, होली की खुशी पल भर में बदल गया मातम् में,परिजनों में मचा कोहराम 2उक्त किशोरी की पहचान पर्रा पंचायत के वार्ड नं 6 के अनिल राम के 13 वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी के रूप में किया गया है। घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों समेत परिजनों ने बताया कि सुबह में किसी बात को लेकर मां डांट फटकार की थी। जिससे नराज वर्षा ने सुन सान घर देख अपने गले में फंदा डालकर खुद कशी कर ली है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article