वीरपुर पुलिस ने देशी शराब के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मैदावभनगामा में हुई कार्रवाई।

डीएनबी भारत डेस्क 

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक सवार दो युवकों को 15 लीटर अवैध देशी महुआ शराब के साथ वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदाबभनगामा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपर थानाध्यक्ष अंजली कुमारी ने बताया कि रविवार की सुबह गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक पर सवार दो युवक अवैध देसी महुआ शराब बेचने जा रहा है।

- Sponsored Ads-

जब वे बभनगामा दुर्गा मंदिर के पास पहुंची तो देखा कि दो युवक एक बाइक से पकठौल रोड की तरफ जा रहा है। जिसे पकड़ने पर उसकी पहचान मैदा बभनगामा पंचायत के वार्ड नं 7 निवासी नरेश महतो के पुत्र अजित कुमार तथा बरौनी थाना क्षेत्र के बलुआरा वार्ड नं 2 निवासी अब्दुल सलाम के पुत्र अब्दुल रहमान के रूप में की गई।

तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक के गैलन में 15 लीटर अवैध देसी महुआ शराब बरामद हुआ। दोनों युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुये आगे की कार्रवाई हेतु उसे बेगूसराय कोर्ट भेज दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article